
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगस्त 2016 में उसने कथावाचक ललितानंद से अपने घर में भागवत कथा कराई थी। इस दौरान ललितानंद ने उसे सम्मोहित करके उसके साथ रेप कर डाला। रेप के बाद उसने कहा कि वह उसके पति-बच्चों को मरवा सकता है, इसीलिए चुप रहे। महिला का आरोप है कि करीब दो-तीन महीने बाद ही आरोपी ने महिला के पति से नाता तुड़वाकर पति को घर से बाहर निकलवा दिया। आरोप है कि ललितानंद उसी के घर में रहने लगा। इस दौरान शराब पीकर उसने महिला से कई बार रेप किया। इस दौरान वह उसकी पिटाई भी करता रहा।
महिला से हड़प लिए 10 लाख रुपए के जेवर
पीड़ित महिला ने बाबा पर करीब 10 लाख रुपए के जेवर व रुपए भी हड़पने का आरोप लगाया है। करीब एक महीने पहले ललितानंद गायब हो गया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी आशा रानी ने बताया कि आरोपी का जो पता बताया गया था, वह वहां नहीं मिला। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।