भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद प्रभात झा ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने जहां-जहां दस्तक दी है किसानों की आबादी घट चुकी है और बेरोजगारी ने युवा वर्ग को सड़कों पर धकेल दिया है। यही कारण है कि आज भी अमेरिका के कई महानगरों में वालमार्ट और इसी की सहोदर कंपनियों का विरोध चल रहा है।
उन्हें खदेड़ा जा रहा है। केन्द्र की यूपीए सरकार खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश को पिछले दरवाजे से मंजूरी दे रही है क्योंकि संसद में केन्द्र सरकार वास्तविकता का सामना करने का साहस नहीं जुटा पा रही है। आज राजधानी के बोर्ड आफिस चैराहे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एफडीआई, भ्रष्टाचार और मंहगाई के विरोध में आयोजित जंगी धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रभात झा ने कहा केन्द्र सरकार एफडीआई पर श्वेत-पत्र जारी करके बताये कि इससे भारतीय कृषि परंपरा को मल्टीनेशनल्स के चंगुल से मुक्त कैसे कराया जायेगा? देश की एक तिहाई आबादी जो स्वरोजगार से आजीविका कमा रही है बेरोजगारी का शिकार बनेगी। केन्द्र सरकार के पास वैकल्पिक रोजगार की क्या व्यवस्था है।
प्रभात झा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक सुधार के नाम पर केन्द्र सरकार जनता को आर्थिक संकट में धकेल रही है। आर्थिक सुधार जनता के लिए होने के बजाय बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित में किये जा रहे है जिससे मंहगाई और भ्रष्टाचार सभी सीमाएं लांघ चुका है। केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में भारी आक्रोश है। यूपीए सरकार सदन में लचर है। केन्द्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है, कभी भी लोकसभा चुनाव हो सकते है। आपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव समय से पूर्व होने की स्थिति में हालात से मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद कैलाश जोशी ने कहा कि यूपीए सरकार का ग्राफ गिर चुका है। प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदम्बरम के मंहगाई पर लगाम लगाने के सारे दावे खोखले सिद्ध हो चुके है। धरना प्रदर्शन को महापौर कृष्णा गौर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विधायक विश्वास सारंग, बीडीए अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, विधायक धु्रवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजेश लूनावत, प्रदेश संवाद प्रमुख डाॅ. हितेष वाजपेयी, प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रमेश शर्मा गुट्टु भैया, परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्रपाल सिंह गिल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, सरिता देशपाण्डे, जितेन्द्र डागा, वंदना जाचक, कुलदीप खरे, सुशील वासवानी, राशिद खान, सुनील पाण्डे, सत्यार्थ अग्रवाल, बृजुला सचान, भरत चतुर्वेदी, राजकुमार शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी और केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रही थी।
देर आयत दुरूस्त आयत, कसाब को फांसी, अफ़जल गुरू को राहत क्यों
पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष, सांसद प्रभात झा ने सवाल उठाया कि देर आयत दुरूस्त आयत कसाब को फांसी दिये जाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर अमल हो गया है। कसाब ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकवादी हमला कर सैंकड़ो लोगों को मौत के घाट पर उतारा था, अरबों रू. की संपत्ति स्वाहा कर दी थी, लेकिन अफ़जल गुरू ने तो देश में लोकतंत्र के मंदिर संसद पर आतंकवादी हमला किया था और देश पर युद्ध थोपा था, उसका मंसूबा सफल हो जाता तो देश कें संसद में मौजूद प्रतिनिधि काल के गाल में समा जाते। लोकतंत्र के मंदिर की अस्मिता पर हमला करने वाला किस तुफैल में बचाया जा रहा है? कांगे्रसनीत यूपीए सरकार देश के संविधान, न्यायपालिका और लोकतंत्र से अपनी सियासी खुदगर्जी को सर्वोच्च साबित कर रही है। कांगे्रस के लिए उसकी अवसरवादिता महत्वपूर्ण है। देश की सुरक्षा, संविधान और कानून से कांगे्रस का अवसरवाद सर्वोच्च है। देश की जनता इस दुखद वास्तविकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने ग्वालियर में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संकल्प लिया कि जब तक देश से एफडीआई को खुदरा क्षेत्र से निरस्त नहीं किया जाता भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अवसरवादिता में देश की अस्मिता को दांव पर लगा रही है।
देश के सीएजी संगठन की शुचिता पर प्रश्न चिन्ह लगाकर कांग्रेस और केन्द्र के मंत्री अपनी संवैधानिक निरक्षरता जाहिर कर रहे है। नारायण सामी भूल रहे है कि सीएजी आयोग नहीं है। यह संविधान सम्मान निकाय है जो संसद के प्रति जवाबदेह है। सरकार की कठपुतली नहीं बन सकती है। टूजी स्पेक्ट्रम, कोलगेट, काॅमनवेल्थ गेम की लूट को उजागर कर सीएजी ने संसद के प्रति जवाबदेही साबित की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद थावरचन्द गेहलोत ने उज्जैन में धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोची विचारी रणनीति के तहत देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को दावत दे रहे है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को दो शतकों तक दासता की बेडियों में बांधा था। प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ले 200 से अधिक मल्टीनेशनल्स को लाल गलीचा बिछा रहे है।
गेहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी विफलता के लिए विश्व मंदी को जवाबदेह बता रही है। यह शगूफाबाजी है। ऐसा होता तो पडोसी देश चीन में महंगाई की दर 3 प्रतिशत पर सीमित कैसे रह गये। विकास दर 9 प्रतिशत है। भारत में महंगाई दहाई में पंहुच गयी है। यूपीए सरकार ने भारत को विश्व का भ्रष्टतम देश साबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी यूपीए की आर्थिक नीतियों का जोरदारी से विरोध कर यूपीए सरकार को उखाड फेंकेगी। जनता आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहे।
जबलपुर में धरना प्रदर्शन को प्रदेश महामंत्री एवं सांसद राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज का आर्थिक, सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न करने के विदेशी षडयंत्र में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार भागीदारी बन गयी है। एफडीआई के आने से देश की कृषि की अर्थव्यवस्था चैपट हो जायेगी।
भारतीय संस्कृति और समाज की महान परंपराएं क्षतिग्रस्त हो जायेगी। गरीब परिवारों को खुदरा क्षेत्र में जो सामाजिक आर्थिक सुरक्षा है, उस पर सवालिया निशान लग जायेगा। गरीब अभावों में सोता है उसे भरोसा है कि सबेरे उसका प्रबंध पडोस की खुदरा दुकान से हो जायेगा। मल्टीनेशनल्स माल में गरीब को हताशा ही नहीं अपमानित होना पड़ेगा। खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह ने सागर में धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को लूटने में लगी है और केन्द्र सरकार सोनिया गांधी के दामाद रार्बट वाड्रा के भ्रष्टाचार और घोटालों पर परदा डालने में जुटी है। उन्होंने कहा कि एफडीआई के आने से देश की कृषि और स्वरोजगार के आधार पर चल रहे खुदरा व्यापार का ताना बाना छिन्न भिन्न हो जायेगा।
अमेरिका यूरोप में एफडीआई ने खेती को बर्बाद कर दिया है। किसानों का वजूद सरकारी सब्सिडी पर मौजूद होकर रह गया। रायसेन के महामाया चैक, दीनदयाल परिसर में आयोजित धरने का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शेजवार किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर रमानी आदि ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमणि त्रिपाठी ने सतना में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि वालमार्ट को एफडीआई में परमीशन देने में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। साठ हजार करोड़ रू. का लेन देन कांग्रेस अध्यक्ष ने किया है। इससे कालेधन को सफेद बनाकर कांग्रेस देश को फुगावे के शीर्ष पर पंहुचाकर आम आदमी की जिन्दगी दूभर बना देगी। त्रिपाठी ने कहा कि कंपनियां किसानों की जमीन किराए पर लेकर किसानों को मालिक से नौकर बना देगी। रीवा में प्रदेश मंत्री एवं सांसद गणेश सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एफडीआई का विरोध भारत की आर्थिक आजादी के लिए संघर्ष है। जनता आकर इसका मुखर विरोध कर देश की आजादी को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि भारत के बजट से वालमार्ट का बजट अधिक है। वालमार्ट कंपनी देश में खेती और व्यापार पर काबिज होकर देश को अपना आर्थिक उपनिवेश बना देगा। एफडीआई के प्रवेश से देश की एक तिहाई आपदाएं रोजगार से बाहर हो जायेगा।
इंदौर में एफडीआई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन को पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर लालवानी, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला सहित बड़ी संख्या में पार्टी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। होशंगाबाद जिले के सात रास्ता चैक पर एफडीआई के विरोध में आयोजित धरने प्रदर्शन को पार्टी के जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारिख, विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने संबोधित किया। इस पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैतूल जिलें में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एफडीआई के विरोध मंे आयोजित धरना प्रदर्शन को पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, सांसद ज्योति धु्रवे, विधायक चेतराम माने, अलकेश आर्य, गीता उईके ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, लता मस्की, हेमंत खंडेलवाल सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीहोर में आयोजित धरना प्रदर्शन को पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाकांत समाधिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मदनलाल त्यागी, अशोक सिसौदिया, नरेश मेवाड़ा ने संबोधित किया। धरने के पश्चात कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। हरदा के षिवाजी चैक पर एफडीआई के विरोध में संपन्न हुए धरने का नेतृत्व करते हुए विधायक कमल पटैल ने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेषी निवेष की अनुमति को अनुचित ठहराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष पाटिल, देवीसिंह सांखला सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, नगरपालिका उपाध्यक्ष, पार्षद व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदिशा में माधवगंज चैराहे पर आयोजित धरना प्रदर्षन में जिला अध्यक्ष मुरलीधर थावरानी, पं. दीनदयाल उपचार योजना प्रकोष्ठ के प्रदेष संयोजक डाॅ.राकेष सिंह जादौन, गोविन्द सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजगढ़ के विरसा मुंडा चैक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में रघुनंदन शर्मा, रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चैहान, विधायक मोहन शर्मा एवं गौतम टेंटवाल सहित 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। दतिया के किला चैक पर एफडीआई के विरोध में धरना प्रदर्षन आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्षन में जिला अध्यक्ष जगदीष सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राधाकांत अग्रवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेष संयोजक अवधेष नायक सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिंड में गोल मार्केट चैक पर धरना प्रदर्षन आयोजित किया गया। धरने में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद डाॅ. रामलखन सिंह, संजीव सिंह, मुकेष जैन, सुषील गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। श्योपुर में गांधी पार्क पर आयोजित धरना प्रदर्षन में पार्टी जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गुना हनुमान चैराहे पर धरना प्रदर्षन आयोजित हुआ। धरने में जिला अध्यक्ष हरीसिंह यादव, विधायक राजेन्द्र सलूजा आदि ने भाग लिया।
शिवपुरी में माधव चैक पर एफडीआई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्षन में प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, विधायक प्रहलाद भारती, देवेन्द्र जैन, रमेष खटीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। दमोह नगर के कीर्ति स्तंभ के समीप आयोजित धरने प्रदर्षन को वरिष्ठ मंत्री जयंत मलैया, डा. रामकृष्ण कुसमारिया, सांसद शिवराज सिंह लोधी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, जिला महामंत्री, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। टीकमगढ़ गांधी चैराहे पर एफडीआई के विरोध में धरना प्रदर्षन संपन्न हुआ। धरना प्रदर्षन में पार्टी जिला अध्यक्ष अभयप्रताप सिंह यादव, मुख्तार अहमद, विवेक चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झाबुआ राजगढ़ में एफडीआई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन को पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला भूरिया, दिलीप सिंह, कलसिंह भांभर ने संबोधित किया एवं धरने में जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। खण्डवा जिले में एफडीआई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें राहुल कोठारी, सुभाष कोठारी, देवेन्द्र वर्मा, गुलशन यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बुरहानपुर जिले के तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप सराफ, अशोक भाई, संजय विजयवर्गीय, मुकेश शाह, जगदीश कपूर आदि उपस्थित थे। सीधी जिले के कलेक्टर आॅफिस पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें विधायक केदारनाथ शुक्ल, उपेन्द्र सिंह चैहान, मोतीलाल पटैल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहडोल जिले के कलेक्टर आॅफिस के समक्ष एफडीआई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में सांसद गोविंद मिश्रा, पार्टी जिला अध्यक्ष मारतण्ड प्रताप त्रिपाठी, सुंदर सिंह, बली सिंह मौजूद थे। सिंगरोली जिले में जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरने का आयोजन किया गया। धरने में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिवास कहार, विधायक रामलल्लू वैश्य, देवराम चरित्र, गिरीश द्विवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवास जिले के सैय्याजी द्वार के समक्ष धरने का आयोजन किया गया धरने में पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, चंद्रभान सिंह गौतम, दीपक जोशी, राजेन्द्र वर्मा, चंपालाल देवड़ा, शरद पाचुनकर सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे। शाजापुर जिले के बस स्टैण्ड पर एफडीआई के विरोध में धरना प्रदर्षन किया गया, धरने में पार्टी जिला अध्यक्ष अरूण भीमावत, बाबूलाल वर्मा, लीलादेवी परमार, लालजीराम मालवीय, फूलचंद मेवाड़ा, पुरूषोत्तम चंद्रवंषी, लक्ष्मीनारायण शामिल थे।

मंडला के पं. दीनदयाल चैक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डीएस मित्रा, रूचिराम गुरवानी, संपत्तिया उइके, रामप्यारे कुलस्ते, आषीष शर्मा, राजेष जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बालाघाट जिले के कालीपुतली चैक पर धरना प्रदर्षन किया गया। धरना आयोजन में पार्टी के जिला अध्यक्ष उद्य सिंह नकपुर, रमेष रंगलानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।