हर प्रकरण दर्ज करेंगे चाहे हम नं.1 पर आ जाएं: गृहमंत्री

विदिशा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि हम थानों में आने वाला हर प्रकरण दर्ज करेंगे, चाहे हमारी क्राइम रेटिंग देश में नंबर 1 पर आ जाए, लेकिन इससे हमें सही स्थिति का आंकलन तो होगा। उन्होंने जोड़ा कि हर थाने में महिला डेस्क होगी और 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। थानों में 100 फीसदी मामले दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं,जिसके चलते भले ही हम नम्बर -1 पर आ जाए, लेकिन इससे प्रदेश की स्थिति का सही आंकलन हो जाता हैं। खासकर महिलाओं के मामलों को लेकर सरकार गंभीर है और अब हर थाने में महिला डेस्क बनाई जाएंगी।

जिसके चलते थाने में 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेगी। जो महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेंगी। उक्त बात प्रदेश के ग्रहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहीं। श्री गुप्ता पुलिस लाईन परिसर में विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामलों में 84 फीसदी लोग परिवार, परिचित या रिश्तेदार होते हैं।

इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समाज में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने जा रहे हैं जिसमें सभी धार्मि• ,सामाजिक और जागरूक लोगों को शामिल किया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि सरकार पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए एक ट्रस्ट बनाने जा रही हैं जिसमें आठ लाख रूपए तक का नि:शुल्क इलाज कराने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को एक आई कार्ड दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!