BU कर्मचारियों की हड़ताल: गद्दार अधिकारी मुर्दाबाद

भोपाल। बरकरउल्लाह यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों ने अपने ही साथी लेकिर गद्दार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कर्मचारियों की पेंशन संबंधी मांग अधिकारियों के लिए भी है। बावजूद अधिकारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। कर्मचारी यूं बीच में साथ छोड़ देने से नाराज थे। 

उधर कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करने को लेकर शासन भी अब गंभीर नजर आ रहा है। इस संबंध में बुधवार को बैठक हो सकती है। 

इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुछ सार्थक परिणाम निकल सकते हैं अधिकारियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई है, लेकिन कर्मचारियों के बिना परीक्षा सहित अन्य कोई भी शुरू नहीं हो पाएगा। इससे अधिकारी अब भी चिंतित हैं। 

बताया गया है कि अधिकारी भी कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करने की पहल कर रहे हैं। उधर कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों के संबंध में लिखित आदेश नहीं आ जाते हैं, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। कर्मचारियों की यह जिद शासन को परेशानी में डाल सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!