अजय सिंह ने शिवराज से कहा: केवल होर्डिंग्स के हीरो मत बनो

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर आज एक और हमला बोलते हुए कहा कि केवल टीवी और होर्डिंग्स पर हीरो मत बनो, मध्यप्रदेश की बेटियों को बलात्कारियों से बचाओ। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में रेप ऐसे हो रहे हैं जैसे प्रदेश में लोगों को कानून का डर ही न हो। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की दलित बालिकाएं बलात्कारियों और मानव तस्करों के निशाने पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया कि वे सिर्फ विज्ञापनों और टी.वी. होर्डिंग्स में अपने को महिलाओं का शुभचिंतक न बताएं बल्कि सड़कों पर वे सुरक्षित रहे और सशक्त बने ऐसा काम करे।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के मामले में मध्यप्रदेश में स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है। आदिवासी और दलित महिलाएं जिस तरह शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही है वह शिवराज सरकार के लिए शर्म का खिताब है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला विशेषकर कमजोर वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह असफल है और बलात्कारियों के सामने असहाय हो गई है।

श्री सिंह ने कहा कि विज्ञापनो टी.वी. में बेटियों, महिलाओं के शुभचिंतक कहने वाले शिवराज सिंह को इससे बाहर निकलर सड़कों पर घरों के अंदर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना चाहिए। पर वे ऐसा कर नहीं पाएंगे क्योंकि कानून व्यवस्था और शासन-प्रशासन पर उनका नियंत्रण समाप्त हो चुका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });