महिला को जिंदा जलाया

भोपाल। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ बस स्टैंड के पास चार लोगों ने मिलकर एक महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार राहतगढ़ बस स्टैंड के झुग्गी -झोपड़ी निवासी फरीदा खान पति शलीम खान उम्र 35 वर्ष को पडौस में रहने वाले चार आरोपी बल्ली, शकीर, शाहिल, ताहिर ने सिर पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। महिला करीब 90 फीसदी जल चुकी थी।

लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। बताया जा रहा है कि महिला का आरोपियों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });