भोपाल। आइपीएस अधिकारी श्रीमती रुचिका जैन अब कलेक्टर बन सकेंगी। उन्होंने आईएएस पास तो कर ही लिया था अब सरकार ने उन्हें आईपीएस से कार्यमुक्त भी कर दिया है।
राज्य शासन द्वारा श्रीमती रुचिका जैन भापुसे-2007, सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड को मध्यप्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जैन का चयन भारतीय राजस्व सेवा में होने से भारतीय पुलिस सेवा से दिये गये उनके त्याग-पत्र को भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।