डॉक्टर की कार ने 4 को कुचला, महिला की मौत, तीन घायल

भोपाल। मंदसौर में एक डॉक्टर की कार ने चार लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला की मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

मामला शनिवार दोपहर का है। अस्पताल के ठीक सामने डॉक्टर डीके शर्मा की कार ने चार लोगों को रोंद डाला। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला एवं घायलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं पुलिस का कहना है कि हादसे के समय डॉक्टर शर्मा कार में नहीं थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!