सोनिया गाँधी जयपुर में बोली कि पाकिस्तान को बख्शा नहीं जायेगा, आप ठीक कह रही है कोई भी भारतीय पाकिस्तान को बख्शना नहीं चाहता है, उसकी हरकत ही ऐसी है। सिवाय उनके जो रहते यहाँ है और कहते वहां की है। भारत और पाकिस्तान बनने की कहानी किसी से छिपी नहीं है। तब भी कुछ लोग जिन्ना जी कहते थे और अब कुछ लोग ओसामा जी कहते है। ख़ैर यह अंदर का मामला है। आप देखें। बाहर तो वही दिखता है, जिस कुछ और हो या नहो सनसनी जरुर फैलती है।
शायद आपको याद होगा कि देश के बुजुर्ग नेता को पाकिस्तान यात्रा से लौटने के बाद फजीहत झेलना पड़ी थी। बड़ी मुश्किल से मुख्य धारा में लौट पाए थे बेचारे। आपकी छत्र- छाया में मालूम नहीं क्यों, बहुत से लोग अपने को निरापद पाते हैं। पिछले कुछ दिनों का पाक दूतावास का विजिटर रजिस्टर आपको कुछ विशेष जानकारी दे सकता है। यह आपको बतायेगा कि किसके तार कहाँ और कैसे जुड़े हैं। हमारे मालवा में कहावत है की थोडा लिखा हैं ज्यादा समझना। ऐसा ही है कुछ यह मामला। यह भी आपका विषय नहीं है, सुशील लोगों को अपने घर को ठीक रखने के लिए अगल-बगल की जानकारी भी रखनी चाहिए ,इससे तो आप सहमत होगी और होना भी चाहिए।
पकिस्तान के इसयुद्ध माडल[सैनिकों के अंगभंग] के बारे में विदेशी मीडिया से कुछ भी कहने वाले भी आपके कृपा पात्र है, आप उनकी गलतफहमी जयपुर में दूर करेंगी ऐसा हम भारतियों का ख्याल है। हमारी सेना अगली हिमाकत का जवाब देने को तैयार खड़ी है, हमार दर्द आपको समझ में आने लगा है, इस हेतु धन्यवाद, परन्तु ऐसे ही सीधे समझे तो ठीक रहेगा अनुवादक आपकी इच्छा में कहीं और का तड़का लगा देते है ।इससे आप कहती कुछ और है समझ आता कुछ और है। साफगोई के लिए पुन:धन्यवाद।