छतरपुर/ बीती रात यहां गिरे ओलों ने करीब 50 गावों की फसलें बर्बाद कर दीं। किसानों ने प्रशासन ने तत्काल सर्वे की मांग की परंतु जब प्रशासन ने लापरवाही बरती तो आक्रोशित किसानों ने हाईवे जाम कर डाला। चार घंटे चले हाइवे जाम के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
मामला छतरपुर जिले की बिजावत एवं राजनगर तहसीलों का है। बीती रात हुई ओलावृष्टि के चलते राजनगर के करीब 13 गांवों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। इधर बिजावत तहसील के 25 गावों की फसलें भी चौपट हो गईं। गुलगंज के किसानों ने प्रशासन से खेतों में हुए नुक्सान का तत्काल सर्वे कराने की मांग की। इस हेतु उन्होंने एसडीएम से निवेदन भी किया परंतु एसडीएम ने तत्परता नहीं दिखाई।
आक्रोशित किसानों ने कानपुर—सागर हाइवे पर जाम लगा दिया। सुबह करीब 8 बजे लगाया गया जाम दोपहर 12 बजे तक चला। अंतत: कलेक्टर छतरपुर ने मामले का संज्ञान लिया और मौके के लिए रवाना हुए। किसानों को सर्वे कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर जाम खुला।