शिवराज-उमा का मधुर मिलन

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीति के दो ध्रुव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज बांद्राभान में मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत ही मधुर मंत्रणा हुई है। उमा भारती ने भरे मंच से शिवराज सिंह को अपना बड़ा भाई बताया। 

बांद्राभान: यह वो स्थान है जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन्मस्थली एवं निवास जैत के नजदीक है एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का आराध्य स्थल। यह नर्मदा नदी का संगम स्थल है। यहां दो अलग अलग नेचर की नदियां नर्मदा एवं तवा का संगम होता है। 

इसी संगम स्थल पर मध्यप्रदेश में भाजपा की राजनीति के दो अलग अलग नेचर के नेताओं का संगम भी देखने को मिला। यह संगम बिल्कुल वैसा ही शांत और निष्छल दिखाई दिया जैसा कि संगम स्थल पर दोनों नदियों का दिखाई देता है। दोनों नदिया यहां एक साथ भी दिखाई देतीं हैं और अपना अलग अलग वजूद लिए हैं। नदी महोत्सव के मचं पर एकसाथ आए शिवराज एवं उमा भी यहां ठीक इसी प्रकार ​दिखाई दिए।

साभार: अवधेश बजाज

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!