कृषि अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर

shailendra gupta
भोपाल। राज्य शासन ने सात कृषि अधिकारियों को पदोन्नत कर तबादले कर दिए हैं। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पांच संयुक्त संचालकों को अपर संचालक और दो अपर संचालकों को प्रबंध संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी कर दी गई है। जिसके मुताबिक संयुक्त संचालक विजय पंडित उप सचिव कृषि विभाग से राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान बरखेड़ीकलां, होशियार सिंह कृषि संचालनालय से कुल सचिव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर, बीएम सहारे संचालनायल से प्रबंध संचालक राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था भोपाल, राजेश पालीवाल संचालनालय से कुल सचिव जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर व बीएस धुर्वे संचालनालय से उप कृषि उत्पादन आयुक्त भोपाल में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अपर संचालक संजय तिवारी की सेवाएं राज्य बीच प्रमाणीकरण संस्था से वापस लेते हुए संचालनालय और केसी पालीवाल संचालनालय से उप सचिव मंत्रालय में पदस्थ किए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!