नेता प्रतिपक्ष छतरपुर में धरने पर बैठे

भोपाल। मध्यप्रदेश एवं छतरपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह धरने पर बैठे। उन्होंने वहां एक सभा को संबोधित किया एवं भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर हमले किए। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि नाबालिग बालिका के साथ ज्यादती एवं हत्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस के भोपाल बंद एवं प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन से घबराकर बौखलाई भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस तरह बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया वह घोर निंदनीय है। श्री सिंह कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर आज छतरपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते बलात्कार के खिलाफ धरने पर बैठे। 

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भाजपा सरकार की बौखलाहट दिखलाता है। उन्होंने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार अब चाहे कितना ही दमन कर ले। कांग्रेस और इस प्रदेश की जनता सड़कों पर उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि आज के सफल बंद और प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन को मिले जन समर्थन ने भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!