भोपाल। मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों की जानकारी गूगल मैप के जरिए देखी जा सकेगी। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी गूगल मैप पर अपलोड कर दिया है। आयोग ने नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं ड्यू, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, पांडिचेरी, सिक्किम और मध्यप्रदेश राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को गूगल मैप पर प्रदर्शित किया गया है। इसे किसी भी नागरिक द्वारा देखा जा सकता है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 'मतदान केन्द्र के लिये सूचना' से संबंधित लिंक उपलब्ध करवाई गई है। इस पर नागरिक क्लिक करके मतदान केन्द्र के नक्शे पर जाएंगे, जहां संबंधित पृष्ठ पर नागरिक को उससे संबंधित राज्य का नाम दिखाई देगा।
राज्य के नाम पर क्लिक करने पर नक्शे का पेज खुलेगा, जहां जिला, विधानसभा एवं मतदान केन्द्र को क्लिक बटन से चयन किया जा सकता है। मतदान केन्द्र के क्षेत्र विशेष को बड़ा करके भी देखा जा सकता है। उपयोगकर्ता सेटेलाइट चित्र में मतदान केन्द्र के भवन एवं प्रमुख मार्ग, सड़क आदि को देख सकते हैं।