दतिया के 25 गावों में आज तक शुरू नहीं हुआ सर्वे: अजय सिंह ने लिखा सीएम को खत

shailendra gupta
भोपाल। किसान हितों में सर्वस्व झोंक देने वाली शिवराज सरकार के सरकारी अफसरों की मनमानी बदस्तूर जारी है। हालात यह है कि दतिया जिले के 25 गावों में तो अभी तक सर्वे ही शुरू नहीं हुआ है। अब राहत कब तक पहुंचेंगी यह यक्ष प्रश्न खड़ा किया है नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने।

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने ओला-पाला प्रभावित किसानों की फसल के सर्वे और राहत देने में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे एक समय-सीमा निर्धारित कर किसानों को राहत प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि प्रदेश में कई जगह फसलो का सर्वे नहीं हुआ है। सर्वे और राहत का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इससे किसानों में बेहद बेचैनी है। उन्होंने कहा कि आप काफी ओला प्रभावित क्षेत्रों में गए किसानों के दुःख में साझी हुए यह स्वागत योग्य है लेकिन अगर इसके बाद किसानों को राहत नहीं मिल रहा है, तो यह अफसोस जनक है।

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने दतिया जिले के ओला-पाला प्रभावित 25 गावों की सूची भेजते हुए कहा कि इन गांवों में  आज तक सर्वे प्रारंभ नहीं हुआ। उन्होंनें कहा कि यही स्थिति प्रदेश के अन्य ओला-पाला प्रभावित गांवों की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा में ओला-पाला मुद्दे पर 139 नियम के तहत हुई चर्चा में सदन का यह निर्णय था कि सर्वे में तेजी लाई जाये और राहत तत्परता के साथ वितरित की जाये। श्री सिंह ने कहा कि सदन की इस भावना का भी सम्मान नहीं हो रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!