35 मजदूरों से भरा पिकअप पलटा

shailendra gupta
अनूपपुर। (राजेश शुक्ला)/  जैतहरी रोड़ पर 35 मजदूरों से भरा पिकप ड्राईवर के नियंत्रण खो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल होने के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। शेष का ईलाज जिला चिकित्सालय मे हो रहा है।

अनूपपुर जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर जैतहरी रोड  में छुलहा रेल्वे स्टेशन के पास ड्राईवर के नियंत्रण खो देने से  पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई पिकप में सवार महिला और पुरूष दोनों ही सवार थे इस दुर्घटना से 29 लोग घायल हो गये।  

यह वाहन भागवत राठौर निवासी सेंदूरी का बताया गया है। यह अभी एक दो दिन पहले ही खरीदा गया है।  आज सुबह नगदहा टोला से मजदूरों  कों लेकर समीपी ग्राम हर्री, बर्री जा रहा था इसमें  लगभग 30 से 35 लोग सवार थे, सभी मजदूर किसी भवन निर्माण के काम के लिये जा रहे थे।


अनूपपुर-जैतहरी मार्ग में आज प्रात: 09 बजे ग्राम नगदहा से हर्री ग्राम को श्रमिकों को लेकर जा रही पिकअप के अकस्मात पलट जाने से 29 श्रमिक घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर जे.के. जैन ने एस.डी.एम. गजेन्द्र सिंह एवं स्वास्थ्य कर्मियों को घटना स्थल के लिए तत्काल एम्बुलेंस वाहनों के साथ रवाना किया। घायलों को जिला चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

जिसमें गम्भीर रूप से घायलों को कलेक्टर की उपस्थिति में घायल समरतिया बाई, जयन्ती बाई, राधे कोल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। शेष घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। घायलों में अजय कोल, अशोक कोल, अनिल कोल, रमेश कोल, मन्टी कोल, मुन्नेलाल कोल,  दुर्गेश कोल, राधे कोल, शम्भू कोल, विष्णु कोल, बेलबतिया कोल, रामलली कोल, समयलाल कोल सहित अन्य घायल जिला चिकित्सालय में ईलाजरत हैं। कलेक्टर श्री जैन ने गंभीर रूप से घायलों को रेडक्रास से ५-५ हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के घायलों को संकटापन्न मद से २-२ हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

जरा सोचिए इस ट्रक में 35 मजदूर कैसे आते होंगे


ये जो ट्रक पटला हुआ दिखाई दे रहा है जरा सोचिए इस ट्रक में 35 मजदूर कैसे आ सकते हैं, परंतु यह बाजीगरी अनूपपुर में हुई है। पहली बार नहीं हुई, रोज होती है। प्रशासन की आखों के सामने से ट्रक मजदूरों को ऐसे भर ले जाते हैं जैसे कबाड़ ले जा रहे हों। न नियमों की परवाह न प्रशासन का डर। हादसा हो गया, बावजूद इसके यह क्रम बदस्तूर जारी रहेगा, तब तक जब तक कि कोई बहुत गंभीर हादसा न हो जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!