भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से विवाद की खबरों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पत्रकारों से चर्चा में भूरिया ने कहा कि सिंधिया और उनके बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं। भाजपा के लोग विवाद की खबरें उड़ाते हैं।
भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के संबंध में भूरिया ने माना कि सूची तैयार है, उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ जरूरी औपचारिकता पूरी करके रंगपंचमी के बाद इसे घोषित कर दिया जाएगा। चंबल और शहडोल संभागों के स्थगित सम्मेलनों के बारे में भूरिया ने कहा कि त्योहार के कारण यह सम्मेलन स्थगित किए गए थे, जल्द ही इनकी तारीखें घोषित की जाएंगी।