अध्यापक मोर्चा: प्रांताध्यक्ष ने कहा भाजपा पर हल्लाबोल, सीएम और मिनिस्टर का करो घेराव

shailendra gupta
भोपाल। अध्यापक संयुक्त मोर्चा के प्रांताध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार ने अपने हड़ताली साथियों से अपील की है कि वो भाजपा पर हल्लाबोल शुरू कर दें। कल से अपने अपने इलाकों में भाजपाईयों के जो भी कार्यक्रम हों उन्हें किसी भी स्थिति में सफल न होने दें।

भोपालसमाचार.कॉम को मिले ताजा अपडेट के अनुसार पाटीदार ने अपने हड़ताली साथियों से आह्वान किया है कि वो अपने ब्लॉक एवं जिलास्तर पर मजबूत रणनीति तैयार करें एवं जहां जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी सरकार के मंत्रियों के कार्यक्रम हों उन्हें बिफल कर दें।

कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में अध्यापकों का आंदोलन अब भाजपा के खिलाफ खड़ा होता जा रहा है। आमरण अनशन के समाप्त हो जाने के बाद इस आंदोलन के लम्बे जाने की उम्मीदें जताई जा रहीं हैं। मोर्चा ने रणनीति बनाई है कि वो भाजपा पर दबाव बनाएंगे एवं सरकार का बहिष्कार करेंगे।

इधर शिवराज सिंह चौहान के मैनेजर्स ने भी हड़ताली अध्यापकों से निपटने की तैयारियां पूरी कर लीं हैं। भोपालसमाचार.कॉम के सूत्रों की मानें तो आमरण अनशन के बिफल हो जाने के बाद शिवराज सिंह के मैनेजर्स खुश हैं एवं उनका मानना है कि अब दबाव जैसी चीज खत्म हो गई है। रही विरोध की बात तो उन्होंने कई स्तर पर मध्यप्रदेश के संविदा शिक्षकों में मौजूद अपने विरोध को समाप्त करने की रणनीति बनाई है।

आगामी दिनों में यह संघर्ष और ज्यादा तेज और धारदार होने की उम्मीद है। फिलहाल सरकार झुकने के मूड में कतई दिखाई नहीं दे रही है।


मोर्चा के प्रांताध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार का अपने हड़ताली साथियों के नाम जारी किया गया संदेश उन्हीं के शब्दों में इस प्रकार है।

sathiyon 
kaal kisi bhee surat main aapke ke block jila main koi bhee BJP ke MLA minister , aur CM ke proggamme ko safal na hone deve, aap apni ranneeti achhi banayen, jisase hmara daba achha ban saken.
Koi bhee sathi school na javen, Hadtaal ke dauran extra activities chalu rakhen.


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!