सोनिया के इन्विटेशन पर वीणा सिंह ने फिर ज्वाइन कर ली कांग्रेस

shailendra gupta
भोपाल। कांग्रेस में आपरेशन घर वापसी जारी है। पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पूरे परिवार को कांग्रेस ज्वाइन कराने के बाद अब मध्यप्रदेश के शेष नेता भी अपने भाई, भतीजों को कांग्रेस में ला रहे हैं एवं बागी रिश्तेदारों को भी वापस बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह की बहन वीणा सिंह ने भी आज कांग्रेस रीज्वाइन कर ली।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में विधिवत ज्वाइनिंग दी। बताया जा रहा है कि लास्ट वीक कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने दिल्ली में वीणा सिंह को कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए इनविटेशन लेटर दिया था।

उल्लेखनीय है कि 2009 लोकसभा चुनाव में वीणा सिंह ने सीधी सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी इंद्रजीत पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस की सदस्यता ली।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!