मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप पर हमला: बीपीएल दर्ज गरीबों को दिलाईं खदानें, खुद कर रहे संचालन

shailendra gupta
भोपाल। पूर्व शिक्षामंत्री मुकेश नायक ने आज पन्ना में एक हंगामाखेज प्रेस कान्फरेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने दस्तावेजों के साथ बताया कि पन्ना में दो ऐसे बीपीएल सूची में दर्ज व्यक्ति हैं जो प्रतिवर्ष करीब 1 करोड़ रुपए की रॉयल्टी जमा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दो व्यक्तियों के नाम से आवंटित खदानों का संचालन स्वयं मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह करते हैं।

श्री नायक ने आज ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के इलाके में जाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि लकुआ अहिरवार एवं दयाराम दो ऐसे व्यक्ति हैं जो झोंपड़ी में रहते हैं, जिनके नाम बीपीएस सूची में दर्ज हैं एवं जो शासकीय योजनाओं के चलते किसी तरह अपनी गुजर बसर कर पा रहे हैं, के नाम पर दो खदानें आवंटित हैं।

उन्होंने बताया कि यदि दूसरे दस्तावेज देखें तो उक्त दोनों गरीब ग्रामीण प्रतिवर्ष 1 करोड़ से ज्यादा की रॉयल्टी जमा करा रहे हैं। एक तरफ वही दो व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे और दूसरी तरफ वही दो व्यक्ति करोड़ों का टैक्स जमा करा रहे हैं।

श्री नायक ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों खदानें मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह द्वारा संचालित की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री रहते हुए भी मंत्री ने अपनी ही फर्म को ट्रेक्टर सप्लाई के आर्डर भी दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!