मध्यप्रदेश से शुरू होना चाहिए किसान कर्जमाफी घोटाले की जांच: अजय सिंह

shailendra gupta
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता प्रकाश जावड़ेकर कर्ज माफी घोटाले की सीबीआई जांच की शुरूआत मध्यप्रदेश से कराएं जहां 200 करोड़ का घोटाला कर्ज माफी में हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार से बेहतर मंशा के साथ किसानों को लाभ पहुंचाने और उन्हें अर्थिक संकट से उबारने के लिए कर्ज माफी की घोषणा की थी। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा तथा गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों ने इस योजना में भारी घोटाला किया। मध्यप्रदेश में ऐसे-ऐसे लोगों के कर्ज माफ हुए जो पात्र किसान नहीं थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ज माफी में बड़े पैमाने पर भाजपा एवं सरकार के लोग शामिल है। जिन्होंने किसानों के हक पर डाका डालकर केन्द्र सरकार की कृषक हितैषी योजना को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को कर्जा माफी के लिए केन्द्र सरकार से 4000 करोड़ रूपये मिले थे। जिसकी बंदरबांट भाजपाईयों ने कर ली।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार घोटालों के मुहाने पर बैठी सरकार है, जो कर्ज माफी घोटाला, मनरेगा घोटाला, एन.आर.एच.एम. घोटाला पोषण आहार सहित दर्जनों घोटालों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जावडे़कर अगर वाकई में किसानों के हितैषी है जैसा कि उनका बयान बताता है तो उन्हें सबसे पहले सीबीआई की जांच मध्य प्रदेश से कराना चाहिए जहां उनकी पार्टी की सरकार है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!