शिवपुरी कांड पर विधानसभा में लगा स्थगन

shailendra gupta
भोपाल। शिवपुरी में छात्र उत्सव गोयल के अपहरण के बाद हत्या के बाद उपजे आक्रोश के दौरान हुई आगजनी की घटना पर विपक्षी दल कांग्रेस सदन में चर्चा करना चाहता है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी राकेश सिंह ने आज इस कांड पर शून्यकाल के दौरान स्थगन लगाया था। लेकिन अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने चर्चा करने से फिलहाल इंकार कर दिया है।

इस संबंध में सिंह ने विधानसभा परिसर में मीडिया को बताया कि इस घटना में 12 पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो असामान्य स्थिति नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज हो गया है।

इसके जवाब में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शासन स्तर पर भी घटना के बाद सतत निगरानी की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!