भाजपा के बचे हुए 12 जिलाध्यक्षों की घोषणा आज

भोपाल। भाजपा के बचे हुए 12 जिलाध्यक्षों की घोषणा आज होने जा रही है। जिलाध्यक्षों की सूची पर लगभग सहमति बन गई है। जहां विवाद की स्थिति है वहां सबसे बेहतर हल निकालने के लिए मीटिंगों का दौर लगातार जारी है। संभावना है कि गुरुवार शाम तक यह सूची घोषित कर दी जाएगी।

भोपालसमाचार.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के बचे हुए 12 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आज सुबह से ही अंतिम निर्णय का दौर चल रहा है। सनद रहे कि बीते दिनों नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिवपुरी में इशारा किया था कि जो जहां से और जैसा है, सब वैसा ही रहेगा। इसके बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रेशर बढ़ गया था। इसी प्रेशर के चलते आज नियुक्ति की घोषणा की जानी वाली है।

समाचार लिखे जाने तक जिन नामों पर लगभग पूरी सहमतियां बन गईं हैं वो इस प्रकार हैं:—

ग्वालियर: राकेश जादौन
शिवपुरी: रणवीर सिंह रावत
उज्जैन: अनिल जैन
खरगौन: भूरेन्द्र आर्य
इन्दौर: शंकर ललवानी

शेष जिलाध्यक्षों के नामों का तय होना बाकी है। अगले कुछ घंटों में ये नाम भी तय हो जाएंगे जो शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

पढ़ते रहिए
भोपालसमाचार.कॉम
Reporting time: 1450 Hrs


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!