अजय सिंह को मायासिंह का दो टूक जवाब: राज्यों पर एहसान नहीं करती केन्द्र सरकार

भोपाल। भाजपा की प्रदेश महामंत्री माया सिंह ने अजय सिंह को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार, राज्यों को वही राशि वापस करती है जो वो राज्यों से कमाती है। इस तरह वो कोई एहसान नहीं करती, यह राज्य सरकारों का संवैधानिक अधिकार है जो मध्यप्रदेश को भी मिल रहा है। श्रीमती सिंह ने केन्द्र पर चीटिंग का आरोप भी लगाया।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री और सांसद माया सिंह ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के आरोपों को आधारहीन और हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्राओं में मिली असफलता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता से बौखलाकर असत्य और अनर्गल बयानबाजी कर अजय सिंह खबरों में बने रहना चाहते है।

मध्यप्रदेश की उपलब्धियो पर जब प्रदेश की जनता गर्व करती है नेता प्रतिपक्ष की बौखलाहट साबित करती है कि उन्हें मध्यप्रदेश की तरक्की रास नहीं आ रही है। अपनी कुंठा व्यक्त करने के लिए नेता प्रतिपक्ष को झूठ की बैसाखियों का सहारा लेना पड रहा है।

माया सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने मध्यप्रदेश को केन्द्र से मिलने वाली राशि को बढा चढाकर बताया है, जबकि हकीकत यह है कि उतनी राशि ही नहीं मिली। सच यह है कि केन्द्र से मिलने वाली राशि भी राज्य से उगाही गयी राशि होती है जिसमें से 70 से 71 प्रतिशत राशि स्वयं केन्द्र सरकार हड़प जाती है। राज्य को लौटने वाली 29 प्रतिशत राशि केन्द्र की बख्शीष नहीं राज्य का संवैधानिक हक होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद मध्यप्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। ग्यारहवीं योजना की उपलब्धियों की समीक्षा में केन्द्रीय योजना आयोग ने मध्यप्रदेष की उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना की है। मध्यप्रदेश की विकास दर लगभग 19 प्रतिशत रही है। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए भारत के राष्ट्रपति महोदय ने कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा था। मध्यप्रदेष में जीडीपी और कृषि विकास दर को देश में कीर्तिमान बताया है।

मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन के कौषल का प्रशंसा की है। मध्यप्रदेश पर देनदारियां कम होना उत्साहवर्द्धक लक्षण स्वीकार किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने मध्यप्रदेश की उपलब्धियों से आंखे बंद करके और केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को दिए गए अवार्ड पर अविश्वास करके स्वयं कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की विश्वसनीयता पर अंगुली उठायी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!