कर्नाटक का असर मध्यप्रदेश पर नहीं होगा: शिवराज

जबलपुर। किसी भी राज्य के चुनाव परिणाम का असर अन्य राज्य पर नहीं पड़ता। इसी तरह कर्नाटक के चुनाव परिणाम का असर मध्यप्रदेश के चुनावों पर भी नहीं पडे़गा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

कर्नाटक में भाजपा की हार पर मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत हुई थी लेकिन इसका असर कर्नाटक के चुनावों पर नहीं पड़ा। प्रादेशिक चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लडे़ जाते हैं। इसमें किसी दूसरे राज्य के चुनाव परिणामों से तुलना नहीं कर सकते।

कर्नाटक में करारी हार पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के चुनाव परिणाम की समीक्षा पार्टी के वरिष्ठ नेता विस्तार से करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। प्रदेश की जनता इसे समझती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!