हड़बड़ाए शिवराज पहुंचे तोमर के द्वार, अब कोई नया टंटा नहीं चाहिए

भोपाल। इधर भाजपा में शिवराज सिंह चौहान की हालत पतली चल रही है तो उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौके का पूरा लाभ उठा रहे हैं। प्रभात झा और उमा भारती की नियुक्तियों के बाद अब कोई नया सिरदर्द ना मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए शिवराज गुरूवार को सारा शेड्यूल बदलकर तोमर के बंगले जा पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह दिल्ली जाने वाले थे लेकिन वे शेड्यूल में बदलाव कर मंत्रालय पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे मंत्रालय में बैठने के बाद वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर पहुंच गए। दोनों के बीच करीब आधा घंटा चर्चा हुई। इसके बाद चौहान मुख्यमंत्री निवास लौट गए।

सूत्रों के मुताबिक पहले तय हुआ कि तोमर चौहान के साथ ही दिल्ली जाएंगे। लेकिन इस कार्यक्रम में भी बदलाव हो गया। तोमर अब शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर जाएंगे। चौहान शाम को विमान से दिल्ली जाएंगे। तोमर ग्वालियर से दिल्ली जाएंगे। दोनों शुक्रवार को नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर चल रही उथल पुथल और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राज्यों की जिम्मेदारी देने की कवायद के बीच दोनों नेता मप्र को लेकर रणनीति चर्चा करेंगे। इससे पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने तोमर के साथ मिलकर अपनी रणनीति साफ कर दी ताकि बाद में कोई समस्या ना हो जाए।

सनद रहे कि तोमर भी इन दिनों शिवराज के हाईबीपी का पूरा लाभ उठा रहे हैं। गाहे बगाहे वो अपना वजन सबके सामने प्रदर्शित कर ही देते हैं। इस बार सीएम को अपने बंगले बुलाकर भी उन्होंने ऐसा ही किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!