केन्द्र की कांग्रेस, कर्नाटक सरकार से ज्यादा बड़ी घोटालेबाज: बेंगलूर में बोले शिवराज

बेंगलूर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में कर्नाटक सरकार को कटघरे में खड़ा करके भाजपा को नहीं, बल्कि राज्य को बदनाम कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) के एक के बाद एक घोटाले में शामिल होने के खुलासों के बाद कांग्रेस को कर्नाटक में भाजपा पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा ''देश के सामने जब भी कोई संकट खडा होता है तो हम सत्ता में चाहें कोई भी दल हो उसके साथ खडे हो जाते हैं, लेकिन संप्रग सरकार ऐसा करने को जरा भी तैयार नही होता।' गांधी ने कर्नाटक के बारे में टिप्पणी की थी कि भ्रष्टाचार के कारण कर्नाटक दुनिया भर में जाना जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!