अमरनाथ गए अश्विनी भाई की हार्टअटैक से मौत

भोपाल। अमरनाथ यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री अश्विनी भाई पाटिल की विगत 3 जुलाई को हार्टअटैक के कारण मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य एवं पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

जानकारी मिली है कि तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी 51 वर्षीय अश्विनी भाई पाटिल की 3 जुलाई को यात्रा के दौरान चंदनवाड़ी और शेषनाग क्षेत्र के बीच दिल का दौरा पड़ा। उन्हे प्रारंभिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई परंतु हालत नियंत्रण में नहीं आ पाई और उनकी मृत्यु हो गई।

अमरनाथ यात्रा प्रबंधन में जुटे अधिकारियों ने बताया कि शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!