Head:- जनआशीर्वाद यात्रा की ड्यूटी से लौट रही पुलिस बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 घायल

जनआशीर्वाद यात्रा की ड्यूटी से लौट रही पुलिस बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 घायल

भोपाल। राजगढ़ से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा से ड्यूटी कर लौटे रहे पचमढ़ी ट्रेनी सुबेदारों के दल का पुलिस वाहन गुरुवार को सुबह आठ बजे ब्यावरा-राजगढ़ के ग्राम कटारिया खेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पटल गया। जिसमें सवार 13 पुलिस वाले घायल हो गए। इनमें एक महिला पुलिस कर्मी भी थी।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस द्वारा तत्काल घायलों को ब्यावरा के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उचार के बाद घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ ब्यावरा थाने में आईपीसी 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबध किया गया है। 

और ट्रक चालक की खोचबीन की जा रही है। वहीं हमीदिया अस्पताल द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में कुछ घायल पुलिसकर्मी के शरीर की हड्डी टूट गई, जिससे उन्हें हड्डी विभाग में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। अन्य को सर्जिकल वॉर्ड-5 में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });