भोपाल। यही टिप देंगे संघ सुप्रीमो मोहन भागवत। शनिवार को उन्होंने देश भर के संघ प्रचारकों को यहां बुलाया है। अभियान ने मोदी को पीएम बनाओ, लेकिन विषय यह भी है कि संघ प्रत्यक्ष रूप से जनसंपर्क में नहीं जा सकता, तो अप्रत्यक्ष तरीका क्या होगा। यही टिप आज प्रचारकों को दिया जाएगा।
राजधानी में पिछले दो दिन से चल रही संघ की समन्वय समिति की बैठक में शनिवार को देश भर के प्रचारक एकजुट होने जा रहे हैं। संघ सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत इन प्रचारकों की क्लास लेंगे। साथ ही इसमें मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने की अखिल भारतीय स्तर की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में संघ के आला पदाधिकारी भैय्याजी जोशी, सुरेश सोनी और दत्तात्रय होसबोले का आना तय है।
साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के भी शामिल होेने की संभावना है। विहिप के नेता अशोक सिंघल भी इस बैठक में रहेंगे जो शुक्रवार से भोपाल में है। संघ की समन्वय समिति की तीसरे दिन की बैठक लोकसभा चुनाव के हिसाब से सबसे ज्यादा अहम मानी जा रही है। इसमें देश भर के प्रचारक मौजूद रहेंगे। बैठक में संघ के क्षेत्र स्तर के ऊपर के सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। इस तरह के पदाधिकारियों की साल में दो बार बैठक होती है। पहली फरवरी और दूसरी जून में।
इसमें देश भर के प्रचारकों से उनके काम का फीड बैक लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही देश में मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोहन भागवत नए दिशा-निर्देश जारी कर नई जिम्मेदारी तय करेंगे। इस बैठक में संघ के बडेÞ पदाधिकारी सुरेश सोनी, दत्तात्रय होसबोले और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जैसे बड़े दिग्गज मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी अनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी को बैठक में बुलाया गया है। बैठक में विहिप के नेता अशोक सिंघल भी शामिल होंगे। वे शुक्रवार को ही भोपाल पहुंच चुके हैं।