भागवत ने कहा: अपना तो हिन्दू कार्ड ही ठीक है

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहनराव भागवत ने संघ प्रचारकों और पदाधिकारियों से कहा कि हमारे लिए हिंदुत्व का एजेंडा ही महत्वपूर्ण है।

हिंदुत्व से ही इस देश में परिवर्तन लाया जा सकता है। आज समाज को संघ से काफी उम्मीद है। देश में कोई भी समस्या हो लोग उम्मीद करते हैं कि संघ इसका हल सुझाए। ऐसी स्थिति में हमारा आचरण- व्यवहार काफी महत्वपूर्ण है।

भागवत भोपाल प्रवास के दूसरे दिन मप्र और छग के प्रचारकों और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का यह सिलसिला शनिवार को भी चलेगा। रविवार को पथ संचलन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!