बाजार में बिका 12वीं का पेपर

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश भर में आज सुबह साढ़े आठ बजे से हुआ बारहवीं का पेपर आउट हो गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज सुबह हुई परिक्षा निरस्त कर दी है।

ग्वालियर और विदिशा में कल शाम ही पेपर आउट होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आज परिक्षा में शामिल हुए 80 हजार से ज्यादा छात्र—छात्राओं को यह पेपर अब दोबारा देना होगा। गणित का पेपर अब 12 अप्रैल को दोबारा होगा।

आज का पेपर निरस्त कर दिया गया है। 12 अप्रैल को दोबारा पेपर कराने का निर्णय लिया है। मगर आईआईटी की परीक्षा छह अप्रैल को होने के कारण कुछ पेरेंट्स के फोन आए हैं। मंडल ने छात्रहित में ही निर्णय लिया है।
पुष्पलता सिंह,
सचिव माशिमं भोपाल 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!