भोपाल के प्रत्याशियों में किसके पास कितनी संपत्ति

shailendra gupta
भोपाल। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक संजर के पास न तो बाइक है और न ही कोई कार। कमाई का जरिया मकान का किराया व लीगल कंसलटेंसी है।
सोमवार को दाखिल अपने नामांकन-पत्र के साथ पेश शपथ -पत्र में उन्होंने इसका जिक्र किया है। सपा की प्रत्याशी शीबा मलिक ने 60 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति व पति मुख्तार के नाम पांच लाख रुपए होने की जानकारी दी है।  निर्दलीय मुनेश चंद्र मित्तल की ईमेल आईडी नहीं है। उन्होंने नगदी 40 हजार रुपए व अचल संपत्ति 80 लाख रुपए की होने की जानकारी दी है।

किसके पास, कितनी संपत्ति

आलोक संजर, भाजपा : नकदी- 75 हजार, पत्नी किरण के पास 50 हजार। जेवर :80 ग्राम सोना व पत्नी के पास 310 ग्राम सोने के गहने। चल संपत्ति का मूल्य :12,24,084 व पत्नी के पास 14,81,084 रुपए , अचल संपत्ति का मूल्य : 56,26,400 रुपए व पत्नी के नाम 59,62,500 रुपए ।

शीबा मलिक, सपा : नकदी : 11770 रुपए पति के पास 15760 रुपए। जेवर : 10 तोला सोना, पति के नहीं।  चल संपत्ति का मूल्य: 747175 रुपए व पति के पास 528260 रुपए। अचल संपत्ति का मूल्य: 52,80000 रुपए व पति के पास कुछ नहीं।

सुनील बोरसे, बसपा नकदी : एक लाख रुपए , जेवर :  सोने की एक अंगूठी व पत्नी के पास पांच तोला सोना। चल संपत्ति का मूल्य: 8,48000 व पत्नी के नाम 2,10000, अचल संपत्ति का मूल्य:  8 लाख रुपए पत्नी के नाम कुछ नहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!