फैशन डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज

shailendra gupta
इंदौर। फैशन डिजाइनर और उसके पति पर पलासिया पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और षड्यंत्र करने का केस दर्ज किया। आरोप है कि दोनों ने एक वकील से पांच लाख रु. उधार लिए। बाद में फर्जी साइन कर चेक दिया।

पुलिस के मुताबिक एडवोकेट आधार शर्मा ने 2011 में फैशन डिजाइनर वर्षा कोशरवाल को पारिवारिक मित्रता के कारण पांच लाख रु. उधार दिए थे। प्रतिमाह २० प्रतिशत ब्याज के साथ फायदे में हिस्सेदारी का एग्रीमेंट तीन साल के लिए बनाया था। कुछ महीने बाद वर्षा ने ब्याज देना बंद कर दिया। इसके बाद वर्षा के पति अविनाश ने कर्ज चुकाने की गारंटी ली और आधार को तीन पोस्टडेटेड चेक दिए। इसमें से दो बाउंस हो गए, जबकि तीसरे पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। आधार ने रिपोर्ट लिखानी चाही लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। आधार ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट ने पुलिस को दंपती पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!