डॉ. अशोक और योगीराज शर्मा से होगी 10 करोड़ की वसूली

भोपाल। स्वास्थ्य संचालक के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बर्खास्त किए गए डॉ. अशोक शर्मा और डॉ. योगीराज शर्मा से सरकार 10 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली करेगी।

राज्य सरकार ने सोमवार को दोनों बर्खास्त अफसरों को पद तथा सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में वसूली नोटिस जारी कर दिया। इसमें डॉ. अशोक शर्मा को 8 करोड़ 58 लाख 42 हजार 35 रुपए और डॉ. योगीराज शर्मा को एक करोड़ 72 लाख 99 हजार रुपए का वसूली नोटिस दिया गया है। यह नोटिस स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव डॉ. गनी अहमद खान ने जारी किए हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!