भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आज युवा मोर्चा की भोपाल संभाग की सदस्यता महाअभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्री विश्वास सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के समक्ष मार्च तक एक अहम कार्य सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य की पूर्ति करना है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल संभाग की सदस्तयता महाअभियान बैठक |
युवा मोर्चा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य के लिए प्राणपण से जुटेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश इकाई को 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। आमतौर पर कार्यकर्ता ही पार्टी का सदस्य बनता था परंतु वर्तमान परिवेश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरूणाचल तक देष की जनता जर्नादन पार्टी की रीति नीति से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय नेतृत्व ने जनता की नब्ज को पहचान कर अधिक से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुडे इसके लिए देश की जनता जर्नादन से आव्हान किया है।
उन्होंने कहा कि इस समय चहुँ दिशओं में पार्टी की लहर बनी हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग है और आने वाले समय इससे भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है कि भारतीय जनता पार्टी की बनी बनाई इमारत हमें प्राप्त हुई है। नेतृत्व के प्रति श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता हमारे साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के चमत्कारी नेतृत्व को जनता हाथों हाथ ले रही है। विपक्षीय दल के नेता भी अनौपचारिक चर्चाओं में श्री नरेन्द्र मोदी और श्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करने से नहीं हिचकते है।
कांग्रेस का नेतृत्व समाप्ति की ओर अग्रसर है। हमें इस माहौल का फायदा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता महाअभियान का विस्तार करना है और लक्ष्य की पूर्ति कर सर्वस्पर्शी भाजपा और सर्वव्यापी भाजपा की परिकल्पना को धरातल पर साकार करना है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेता बनने की प्रारंभिक पाठशाला युवा मोर्चा ही है। उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नाम लेते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कई युवा नेता पार्टी को सौंपे है। जिनके नेतृत्व में आज की भारतीय जनता पार्टी परिलक्षित होती है।
राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए युवा मोर्चा से बड़ा प्लेटफार्म वर्तमान में कोई नहीं है। उन्होंने सदस्यता महाअभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हमें माइक्रो प्लानिंग की जरूरत है। वार्ड, मोहल्ले, कालोनी, कार्यक्षेत्र में पहुचकर अधिक से अधिक युवा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ जोडने है। उन्होंने सदस्यता महाअभियान के पीछे के भाव को बताते हुए कहा कि इस समय देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर बनी हुई है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जुडने के लिए आतुर है। हमें इस माहौल को अपने पक्ष में बनाते हुए मेहनत, लगन और सकारात्मकता के भाव से पार्टी के लक्ष्य की पूर्ति करने में अपना योगदान देना है।
श्री विश्वास सारंग ने युवा मोर्चा के द्वारा किए जा रहे सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के लिए बूथ स्तर तक जाकर सदस्य बनायेगा। 12 दिसंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 13 से 20 दिसंबर तक युवा मोर्चा समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के बाहर सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रम आयोजित करेगा।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 21 से 30 दिसंबर तक 10+2 विद्यालय, छात्रावास, कोचिंग संस्थानों में संपर्क कर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का अभिनव कार्य करेंगे। मोर्चा 31 दिसंबर से 8 जनवरी तक जनसंपर्क कर प्रत्येक वार्ड, ग्राम केन्द्र, बूथ केन्द्र पर पहुचकर प्रदेश की जनता जर्नादन को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करेंगे।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सदस्यता महाअभियान का समापन कार्यक्रम ‘‘युवा सदस्यता सम्मेलन’’ प्रत्येक जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रातःकाल में हेल्थ क्लब, उद्यान एवं खेल मैदान में जाने वाले खिलाडियों, दोपहर में महाविद्यालय, विद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं शाम के समय धार्मिक स्थलों में पहुचने वाले लोगों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी से जोडने की बात भी बतायी।
प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति नीति बताते हुए कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल की भारतीय जनता पार्टी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पितृपुरूष श्री कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया द्वारा पार्टी के लिए किए गए त्याग बलिदान एवं सादगीपूर्ण जीवन से ओत प्रोत बातें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बतायी।
उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा समय पार्टी को देते हुए लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए आव्हान किया और साथ ही स्वयं लक्ष्य तय करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रषंसा करते हुए कहा कि लोग स्वयं भारतीय जनता पार्टी से जुडना चाहते है। श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए युवा मोर्चा को प्रत्येक मतदान केन्द्र तक खडा किया था। प्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री नंदकुमारसिंह चौहान जैसे कर्मठ नेतृत्व ने प्रदेश में युवा मोर्चा को घर घर तक पहंचाया है। उन्होंने सदस्यता महाअभियान के लक्ष्य की पूर्ति के लिए युवा मोर्चा को उर्जित करते हुए कहा कि सदस्यता महाअभियान में लोक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अभियान के लिए जुटे।
इस अवसर पर श्री सचिन खरे ने युवा मोर्चा को सदस्यता महाअभियान से जुडे हुए सभी टेक्नीकल प्वाइंटस की जानकारी प्रदान की। बैठक में भोपाल संभाग के सदस्यता प्रभारी श्री मिलन भार्गव, प्रदेष मंत्री श्री कुबेरसिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाष शर्मा, श्री कृष्णगोपाल पाठक, श्री राहुल राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री अंषुल तिवारी, श्री दीपक तिवारी, श्री जगदीश पवार, श्री प्रिंस राठौर सहित संभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।