सेक्सगुरू बने सांसद, दिया नियंत्रण का ज्ञान

भोपाल। एक प्राइवेट टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के आयोजन में पहुंचे भोपाल के सांसद आलोक संजर मंच पर सेक्सगुरू बन गए। उन्होंने सेक्स के संदर्भ में कई उल्लेखनीय तर्कों को प्रस्तुत किया। साथ ही लोगों को इंद्रियों पर नियंत्रण बनाए रखने का ज्ञान भी दिया।

उन्होंने कहा कि 'सेक्स संतानोत्पत्ति के लिए किया जाने वाला यज्ञ है। ज्यादा सेक्स करने से मनुष्य की उम्र कम होती है। वर्तमान में लोगों ने सेक्स को खेल समझ लिया है।'

संजर ने कहा कि शास्त्रों के मुताबिक सेक्स वस्तुत: यज्ञ है, जो संतान उत्पत्ति के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में इसका अर्थ यह है कि यज्ञ की भावना से किए गए सेक्स से ही संतान के रूप में पवित्र आत्मा का जन्म होता है।

सांसद संजर ने अपने वक्तव्य की पुष्टि करते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ रहे व्यभिचार के लिए खराब मानसिक स्थिति ही जिम्मेदार है। संजर के अनुसार उन्होंने जो कहा, वह कोई टिप्पणी नहीं है, बल्कि शास्त्रोक्त है। उन्होंने इस बात के चिंतन और अध्ययन पर जोर दिया कि समाज में व्यभिचार क्यों बढ़ रहा है और हम सेक्स के बारे में क्या सोच रख रहे हैं? संजर ने कार्यक्रम के दौरान शास्त्रों में वर्णित भगवान कृष्ण के साथ हुए एक संवाद का भी जिक्र किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!