फर्जी खरीदी करने वाले सेंटर इंचार्ज पर एफआईआर के आदेश

बालाघाट। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने आज खुरसोड़ी, कलपाथरी एवं बड़गांव के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खुरसोड़ी के केन्द्र प्रभारी द्वारा किसान के नाम पर किसी अन्य के धान की खरीदी का मामला सामने आने पर उन्होंने वहां के केन्द्र प्रभारी पर धोखाधड़ी के मामले में थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये है।

धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर खराब बारदाने भी पाये गये। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि केन्द्रों पर अच्छे बारदाने शीघ्र उपलब्ध कराये जायेंगें। केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू एवं जिला विपणन अधिकारी श्री देवेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

किसान के नाम पर अन्य व्यक्ति की धान खरीदी
कलेक्टर ने आज अचानक खुरसोड़ी, कलपाथरी एवं बड़गांव के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया तो उन्होंने खुरसोड़ी में धान खरीदी के रिकार्ड की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 15 जनवरी 2015 की तारीख में किसान वासुदेव के नाम पर 20 क्विंटल धान की खरीदी दिखाई गई है। इसके बाद किसान वासुदेव को बुलाकर चर्चा की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा 07 जनवरी 2015 के बाद से धान नहीं बेची गई है।

इस प्रकार पाया गया कि धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी बसंत सोनी द्वारा किसान के नाम पर किसी बिचोलिया या व्यापारी की धान खरीदी गई है। कलेक्टर ने मौके पर ही धान खरीदी केन्द्र के प्रारी बसंत सोनी पर धोखाधड़ी के मामले में थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश दिये है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में कहीं पर ी इस तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

बोरों पर नहीं थी लाल रंग का मार्किंग
ग्राम कलपाथरी एवं बड़गांव के धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसानों से खरीदी गई धान के बोरों पर लाल रंग से कोई मार्किंग नहीं की गई है। जबकि सभी केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के बोरों पर लाल रंग से मार्किंग की जाना है। इन केन्द्रों के बोरों पर नीले रंग का निशान लगा पाया गया। कलेक्टर ने इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जिन बोरों में लाल रंग की मार्किंग नहीं होगी उन बोरों का सहकारी समिति को भुगतान नहीं किया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!