भोपाल। नगरनिगम चुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले की हाईट तो यह है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए महिला से लिखित शिकायत तक नहीं ली।
खबर आ रही है कि काजी केम्प में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की रैली थी, इस रैली में आलोक शर्मा आमजन से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए अपील कर रहे थे। वहीं एक भाजपा की महिला नेत्री निधि सिन्हा भी रैली में शामिल थीं। इसी दौरान भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने महिला नेत्री से अभद्रता करनी शुरु कर दी। देखते ही देखते महिला नेत्री का गुस्सा परवान चढ़ गया और उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया।
महिला नेत्री ने भाजपा महापौर प्रत्याशी आलोक शर्मा पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। जब महिला नेत्री निधि सिन्हा अपने साथ हुई अभ्रद्रता की शिकायत करने के लिए थाने पहुंची तो यहां भी पुलिस ने इनकी फरियाद नहीं सुनी। समाचार लिखे जाने तक महिला नेत्री व पुलिस के बीच जद्दोजहद जारी थी।