पंचायत चुनाव: अब मतदान केन्द्र पर नहीं होगी मतगणना

शिवपुरी। पंचायत चुनावों के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए थे कि मतदान केन्द्र पर ही मतगणना कराई जाए, इससे कर्मचारियों में भय व्याप्त था। इस संदर्भ में कर्मचारी कांग्रेस ने व्यवस्था बदलने का आग्रह किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

कर्मचारी कांग्रेस, शिवपुरी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सड़ैया ने वताया कि पंच एवं सरपंच की मतगणना मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पर कराये जाने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये थे जिससे कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर भय का वातावरण निर्मित हो गया था। जिस पर कर्मचारी कांग्रेस संघ के नेतृत्व मे संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ ने मतगणना ब्लाॅक स्तर पर कराये जाने को लेकर जिलाधाीश शिवपुरी को 27 दिसम्बर को ज्ञापन सौंपा था। जिलाधीश शिवपुरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मतगणना ब्लाॅक स्तर पर कराये जाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

अब पंच एवं सरपंच सहित जनपद, जिला पंचायत सदस्य की मतगणना ब्लाॅक स्तर पर होने पर कर्मचारियों मे खुशी की लहर है। कर्मचारी कांग्रेस सहित संयुक्त मोर्चा ने जिलाधीष षिवपुरी श्री राजीव चन्द्र दुबे का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों मे संयुक्त मोर्चा के राजेन्द्र पिपलौदा, चन्द्र शेखर शर्मा, भगवत शर्मा, ओमप्रकाष जाॅली, राजकुमार सरैया, अजमेर सिंह यादव, रषीद खां साबिर, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, एम.के.शर्मा, पुरूषोत्तमकांत शर्मा, महेष शर्मा सिरसौद, महेष भार्गव, कमलकांत कोठारी, अरविन्द सरैया, संजय भार्गव, हुकुम सिंह राजे, सुनील उपाध्याय, स्नेह रघुवंषी, धमेन्द्र सिंह रघुवंषी, अतर सिंह धानुक, राजेन्द्र जैन, ब्लाक अध्यक्ष कैलाष शर्मा, प्रदीप शर्मा, वेद प्रकाष शर्मा, महावीर मुदगल, दिलीप त्रिवेदी, महेन्द्र करारे, जितेन्द्र शर्मा, सीएस सारस्वत, अमान उल्ला खां, रामकृष्ण रघुवंषी, राघवेन्द्र रघुवंषी, जयप्रकाष शर्मा, अरविन्द जैन, योगेष मिश्रा, मनोज भार्गव, भागीरथ रघुवंषी, भारतभूषण रावत, प्रदीप शर्मा, जगदीष शर्मा, विजय पाठक, राजबिहारी शर्मा, शषि षिवहरे, आषा सिंह परिहार, रूसषाना बानो, जवाहर रावत, राधेष्याम शर्मा,  आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!