चुनाव सामग्री लेने गए कर्मचारी को हार्टअटैक

जबलपुर। नगर निगम चुनाव की सामग्री लेने एमएलबी स्कूल गए एक कर्मचारी को हार्ट अटैक आने पर विक्‍टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सतीश चंद्र मालवीय का स्वास्थ्य पहले से ही खराब था। इसके बाद भी उसकी चुनाव ड्यूटी कैंसिल नहीं की गई। शुक्रवार सुबह वह मतदान सामग्री लेने अपनी पत्‍नी को साथ लेकर एमएलबी स्कूल गए थे जहां उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया है। विदित हो कि जबलपुर नगर निगम चुनाव में 31 जनवरी को मतदान होना है। इसी की सामग्री का वितरण एमएलबी स्कूल में हो रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!