इंदौर। MBA कर रही युवती की लव मैरिज को एक साल भी नहीं हुआ कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, एक कॉलेज से एमबीए कर रही युवती प्रियंका जैन निवासी युनिवर्सल गर्ल्स होस्टल इंदौर ने कॉलेज में ही पढ़ने वाले मयंक जैन से मई 2014 से शादी की थी। प्रियंका की जबलपुर की मूल निवासी है। बाद में दोनों के परिजन मान गए और एक समारोह में शादी कर दी। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे दहेज में 10 लाख रुपए, एक फ्लैट और एक कार लाने को कहते थे। युवती शुक्रवार को जबलपुर से लौटी और रिपोर्ट दर्ज करवाई।