कानपुर। दूल्हे ने सोचा भी नहीं होगा कि उसका कमजोर गणित उसकी शादी के आड़े आ जाएगा। यूपी के कानपुर देहात जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वह गणित का छोटा सा सवाल भी हल नहीं कर पाया।
शादी के दौरान दुल्हान को शक हो गया कि जितनी शिक्षा बताई गई है, दूल्हेमियां राम बरन उतने पढ़े-लिखे हैं नहीं। दुल्हन की बहनों ने राम बरन से पूछा, 15 जमा 6 कितने। राम बरन बेचारे, गणित में कमजोर निकले उन्होंने कहा, 17
बस फिर क्या था मोहर सिंह की बिटिया लवली इस बात पर भभक गईं। उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। बारात इटावा से आई थी और वहीं लौट गई। शादी होने से ही वाली थी, पर लवली ने साफ कह दिया कि वह अनपढ़ के साथ फेरे नहीं लेंगी। दूल्हे मियां के रिश्तेदारों ने मनाने की बहुत कोशिश की।
कुछ लोगों ने कहा भी कि बिटिया, तुम पढ़ा देना शादी के बाद लेकिन, लवली को नहीं मानना था तो नहीं मानीं। मंडप से उठकर चल दीं। बाद में मेहर सिंह ने बताया, 'पहली क्लास का बच्चा भी इस सवाल का जवाब दे देता। लड़केवालों ने हमें अंधेरे में रखा था। यह हम सबके लिए बहुत शर्मिंदा करने वाली स्थिति थी। हमारे साथ धोखा हुआ है।' मेहर सिंह तो मामला पुलिस तक ले गये थे, लेकिन फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एक-दूसरे के तोहफे लौटा दिए गए।