धर्मांतरण: ईसाईयों ने किया हिन्दू संगठनों में पथराव, 5 हिन्दू नेता घायल

खरगोन। झिरन्या के अर्दला में धर्मांतरण की शिकायत के बाद हिंदू संगठन सदस्यों पर पथराव हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां दो लोगों को भर्ती किया गया।

झिरन्या तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर अर्दला पंचायत क्षेत्र में शाम 7 बजे पथराव हुआ। घायल प्रीतमसिंह चौहान ने बताया हमें ईसाई मशीनरी के लोगों द्वारा आयोजन की जानकारी मिली। इसमें ढाई से तीन हजार लोग शामिल हुए। टीआई पीएस यादव व तहसीलदार को शिकायत की तो उन्होंने बताया एसडीएम ने आयोजन की अनुमति दी है।

इसके बाद शाम 6 बजे पटवारी को लेकर दिनेश जायसवाल व राजू चौहान आयोजन स्थल पहुंचे तो दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर जानकारी आई थी। सूचना पर पहुंचे तो 100 से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें गब्बरसिंह चौहान (32), प्रीतमसिंह चौहान (40), राजू चौहान (32), मेवालाल जायसवाल (35) व दिनेश जायसवाल (45) घायल हुए।

घायलों को झिरन्या अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रैफर किया। जिला अस्पताल में 10.30 बजे लाया गया। प्रीतमसिंह व राजू को भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। मामले की जानकारी चेनपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });