मोबाइल टॉवर के पास मिली श्रुति खंडेलवाल की लाश

इंदौर। गांधी नगर में बुधवार तड़के एक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। उसका कहना है कि संभवतः महिला ने टावर से कूदकर जान दी है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम श्रुति खंडेलवाल (23) है। वह ओंकार मार्ग पर रहती थी। ऑटो डीलिंग का काम करने वाले उसके पति गणेश खंडेलवाल ने बताया कि 4.30 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने श्रुति को कमरे में नहीं पाया। वह घर में भी नहीं थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। गणेश की मां दुर्गा ने घर के पास लगे मोबाइल फोन के टावर के पास उसे लहूलुहान हालत में पाया। परिजन उसे तुरंत बॉम्बे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।

गणेश के मुताबिक, दोनों ने रात में साथ खाना खाया। फिर क्रिकेट मैच की हाईलाइट्स देखने के बाद वह सो गया। श्रुति सीरियल देख रही थी।

चार साल की बेटी भी है
श्रुति और गणेश ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार गांधीनगर में आसपास रहते थे। बाद में श्रुति के मायके वाले भोपाल शिफ्ट हो गए। उनकी एक 4 साल की बेटी लाडो भी है। उसे कमरे के अंदर ही सुलाया था।

गम को कभी उजागर नहीं करती थी
घटना की सूचना जब मायके वालों को लगी तो वे एमवाय अस्पताल पहुंचे। श्रुति के भाई नितिन सेठी ने बताया कि श्रुति को क्या परेशानी थी, वह कभी जिक्र नहीं करती थी। अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि वह कुछ दिनों से दुःखी थी, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताती थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!