भोपाल। महिला थाना पुलिस के सामने रेप का एक अजीब मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र 35 साल है और आरोपी की 50 वर्ष। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन बाद में 'सनम बेवफा' निकला तो महिला जा पहुंची पुलिस थाने। उसकी मांग है कि या तो आरापी से उसकी शादी कराओ या फिर घर खर्च दिलाओ।
टीआई प्रज्ञानाम जोशी ने बताया कि संजय नगर निवासी 35 वर्षीय महिला तलाक के बाद अपने पति से अलग रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान शब्बीर (50) के साथ हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर गत 24 अक्टूबर को जबरन ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का खर्च भी उठाया, लेकिन इसके बाद उसने मिलना तक छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाए कि शब्बीर न तो अब उससे शादी कर रहा है और न ही उसे खर्च दे रहा है। पुलिस ने शब्बीर के खिलाफ ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।