भोपाल। सरकारी स्कूलो मे सेवारत शिक्षकों का वेतन 1 अप्रेल से आहरण व्यवस्था विकास खण्ड स्तर से बीईओ के यहां से करने के आदेश निकाले गये थे व्यवहारिक रूप से यह व्यवस्था उचित नही थी। इसके चलते शिक्षकों की परेशानी कम होने के बजाय और अधिक बढ़ जाती। क्योकि एक ही स्थान पर पूरे ब्लाक के शिक्षकों के वेतन निकालने से कार्यभार बढने के अलावा कुछ नही था।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ व राज्य अध्यापक संघ ने इसका विऱोध भी शुरू किया था। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त अध्यापक मोर्चे के संरषक मनोज मराठे ने बताया की संघ पदाधिकारी मंण्डल ने माननिय शिक्षामंत्री श्री पारस जैन जी को ग्यापन सौपकर संकूल केन्द्रों से ही वेतन निकाले जाने की मॉग की थी। जिसके चलते मंत्री जी ने पुरानी वेतन आहरण व्यवस्था यथावत रखने के निर्देश दिये। जिसे लेकर राज्य अध्यापक संघ की और से मनोज मराठे, राजाराम बर्डे, जगदीश वाघरे, जुनेद शेख ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप चौहान आदिने मंत्रीजी का आभार माना!
मनोज मराठे सेन्धवा ७५८१८८०८८८