भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को विधानसभा भवन में पत्रकारों से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति को विधानसभा भवन के प्रेसरूम का उपयोग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फिर चाहे वो पूर्व मुख्यमंत्री हो या राज्यसभा का सदस्य।
पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा पहुंचे थे। वहां मीडिया ने उन्हें घेर लिया और कुछ मुद्दों पर बात करने का प्रयास किया। इसी के चलते दिग्विजय सिंह प्रेस रूम में जाने लगे, परंतु उन्हें रोक दिया गया। बाद में वो मीडिया को लेकर विधानसभा के बाहर सड़क पर आए और मीडिया से मुखातिब हुए। इस प्रसंग को लेकर विधानसभा में मौजूद मीडियाकर्मियों में रोष देखा गया। उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री को यह सुविधा दी जा सकती थी और इस तरह से व्यापमं घोटाले पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा।