छिंदवाड़ा में विषकन्या

Bhopal Samachar
छिंदवाड़ा। यहां इन दिनों एक विषकन्या की मौजूदगी को लेकर सनसनी फैली हुई है। मामला खमारपानी गांव का है। यहां एक पागल घोड़े ने एक महिला को काट खाया, लेकिन लोग आश्चर्यचकित हैं कि घटना के बाद घोड़े की मौत हो गई, महिला स्वस्थ है। अब महिला को विषकन्या माना जा रहा है।

यह है मामला
खमारपानी निवासी 30 वर्षीय चंद्रा पति बबलू मरावी को खेत में काम करते वक्त एक घोड़े ने काट दिया। जिससे कुछ घंटों बाद ही घोड़े की मौत हो गई। वहीं, महिला को बिछुआ स्वास्थ्य
केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ा गांव के विनोद मालवी का था, जो पागल हो गया था। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है।

पीड़ित महिला ने की घोड़े मालिक के खिलाफ शिकायत
पीडि़त महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी में घोड़े मालिक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि घोड़े की मौत कैसे हुई यह अब भी रहस्य बना हुआ है। घोड़े के मृत होने के बाद कुछ जानवरों ने उसे नोच दिया था, जिसके बाद उसे दफना दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!