भोपाल। मप्र में सरकारी कर्मचारियों के बाद अब आम जनता भी बात बात में भाजपा नेताओं के दखल का तीखा विरोध करने लगी है। सरकारी ट्यूबवेल के खनन में दबंगी दिखा रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष महोदय की मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर कुटाई लगा डाली।
महिलाओं के हाथों सार्वजनिक रूप से पिटे बीजेपी युवा मोर्चा मंडीदीप अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां की। महिलाओं द्वारा की गई पिटाई से सुशील बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें फौरन ही अस्पताल ले जाया गया और उपचार कराया गया।
पता चला है कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा खनन कराए जा रहे ट्यूबवेल को लेकर महिलाओं और बीजेपी युवा मोर्चा मंडीदीप अध्यक्ष सुशील शर्मा का स्थानीय महिलाओं से विवाद हो गया। देखते ही देखते महिलाएं आक्रोशित हो गई और सुशील शर्मा की पिटाई कर दी। बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और सुशील शर्मा घायल हो गए।